Friday, December 7, 2018

हम भारत के 250/9 के स्कोर से खुश, लेकिन अंत में गलती हुई

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पहले दिन अपनी टीम के गेंदबाजी प्रयासों से संतुष्ट हैं. लेकिन, उन्हें मलाल है कि गुरुवार को यहां पहले टेस्ट में टीम ने भारत को मुश्किल हालात से वापसी करने का मौका दे दिया.

भारत ने 50वें ओवर में 127 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, चेतेश्वर पुजारा ने 246 गेंद में 123 रन पारी खेलकर दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर नौ विकेट पर 250 रन तक पहुंचाया.

स्टार्क (63 रन पर दो विकेट), पैट कमिंस (49 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (52 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के अलावा स्पिनर नाथन लियोन (83 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे अच्छी बल्लेबाजी पिच पर भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

स्टार्क ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने चार घंटे काफी अच्छी गेंदबाजी की, संभवत: एक घंटा और ऐसा किया और संभवत: अंत में थोड़ी गलती कर दी.’

स्टार्क ने कहा, ‘चेतेश्वर पुजारा ने काफी समय तक बल्लेबाजी की. वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे दबाव झेलना और लंबे समय तक खेलना पसंद है और उसे श्रेय जाता है कि आज उसने शानदार शतक जमाया.

टेस्ट में रोहित का शॉट देखकर फैंस हैरान, Twitter पर उड़ा मजाक

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर दिन की शुरुआत में आप हमारे से कहते कि हम टॉस हार जाएंगे और भारत स्टंप तक नौ विकेट पर 250 रन बनाएगा तो हमें खुशी होती.’

इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि यह अभी शुरुआती समय है और उन्हें जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘जब तक दोनों टीमें बल्लेबाजी नहीं कर लेती तब तक आप विकेट का आकलन नहीं कर सकते. एक अच्छे दिन से आप सीरीज नहीं जीत सके. टेस्ट जीतने में मदद में यह बड़ी भूमिका निभा सकता है. लेकिन, यह सीरीज जीतने के लिए कुछ भी नहीं है.’

पुजारा दिन की अंतिम गेंद पर पैट कमिंस के सटीक निशाने का शिकार बने. इस रन आउट के संदर्भ में स्टार्क ने कहा, ‘यह उसके लिए विशेष लम्हा था, विशेषकर मैदान लंबा समय बिताने के बाद. यह उसकी ओर से अच्छा प्रयास था.’

काफी गर्मी के बीच ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर पूरे दिन शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का बेहतरीन कैच भी लपका.

Tuesday, December 4, 2018

हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार, गोकशी का केस दर्ज कराने वाला मुख्य आरोपी फरार

गोकशी के शक में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। हिंसा और इस दौरान मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी बजरंग दल नेता योगेश राज अभी भी फरार है। इसी ने सोमवार को गोकशी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया।

चिंगरावठी इलाके में सोमवार को गोकशी के शक में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान जब पुलिस दंगाइयों को रोकने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर सुबोध की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली लगने के बाद भी भीड़ इंस्पेक्टर को पीटती रही। हिंसा में एक युवक भी मारा गया।

दो एफआईआर दर्ज, 27 नामजद

पुलिस ने मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। पहली एफआईआर स्लॉटर हाउस पर और दूसरी हिंसा को लेकर दर्ज हुई है। एफआईआर में 27 नामजद और 60 अज्ञात आरोपी हैं। इनमें बजरंग दल का नेता योगेश राज, भाजपा युवा अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, विहिप कार्यकर्ता उपेंद्र राघव भी नामजद है।

पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
इंस्पेक्टर सुबोध का पार्थिक शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव तिरिगवां लाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन में जुटे। इससे पहले पार्थिव शरीर एटा पुलिस लाइन लाया गया था। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। एडीजी अजय आनंद, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी आशीष तिवारी ने श्रद्धांजलि दी।

योगी ने मदद का किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख रुपए और उनके माता-पिता को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने आश्रित परिवार को पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी आश्वासन दिया। 

अखलाक केस की जांच में शामिल थे इंस्पेक्टर सुबोध

सुबोध ग्रेटर नोएडा में हुए अखलाक हत्याकांड की जांच में शामिल थे। वे 28 सितंबर 2015 से 9 नवंबर 2015 तक इस मामले में जांच अधिकारी थे। 28 सितंबर 2015 को ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में कुछ युवकों ने अखलाक की हत्या कर दी थी। हमलावरों को शक था कि अखलाक के घर में गोमांस रखा गया था

प्रदेश में अराजकता: अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बुलंदशहर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष में इंस्पेक्टर की मौत का समाचार बेहद दुखद है। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भाजपा के शासन में प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। वहीं, आजम खान ने कहा- अगर वहां मवेशियों के शव मिले हैं, तो पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। क्योंकि जिस क्षेत्र में यह हिंसा हुई वहां, मुस्लिम आबादी नहीं है।

उत्तरप्रदेश में जंगलराज: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सूबे की भाजपा सरकार हर प्रकार की अराजकता को बढ़ावा देने का काम कर रही। उत्तरप्रदेश जैसे राज्य में भाजपा का जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को केवल आर्थिक मदद ही काफी नहीं है। दोषियों को समय रहते सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि ऐसा महसूस हो रहा है कि राज्य में सरकार नाम की चीज नहीं है। 

奥运延期的额外成本谁承担?IOC、日本开启扯皮大赛

  中新网客户端北京4月22日电 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局局长。 ...